Monday, 17 August 2026

 
 जगदलपुर । प्रदेश का राजनीतिक तापमान आने वाले दिनों में अपने चरम पर पहुंच सकता है. भूपेश सरकार सूबे के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है. यह हम नहीं बल्कि सरकार के इस बड़े कदम का खुलासा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया है. चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जगदलपुर में एक प्रेसवार्ता ले रहे थे. जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बड़ा बयान दिया है । 
मोहन मरकाम ने कहा, “दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने की तैयारी में चल रहे हैं, उनके ऊपर चाहे नान घोटाला हो या टेंडर घाटाला से लेकर जितने भी घोटाले हुए हैं उनकी जांच चल रही है. उसी की बौखलाहट है कि आज भाजपा नेता काँग्रेस के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. दंतेवाड़ा उपचुनाव से ही भाजपा लगातार काँग्रेस पर प्रशासनिक अमले का दुरुपयोग करने व बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगा रही है । 
आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ अंतागढ़ उपचुनाव में खरीद-फरोख्त को लेकर राजधानी के पंडरी थाना में अपराध दर्ज है. वहीं फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में भी जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके अलावा नान घोटाला मामले में शिवशंकर भट्ट ने रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में शपथ पत्र दिया है ऐसा ही कुछ अंतागढ़ मामले में मंतुराम पवार ने कोर्ट में शपथ पत्र पेश किया है जिसमें उन्होंने डॉ रमन सिंह पर कई आरोप लगाए हैं. पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकार के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि इन मामलों में सरकार जल्द ही दोनों मुख्यमंत्रियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. हालांकि उनका यह बयान चुनावी बयान भी हो सकता है । 

 
 
 
 
 
 
कोंडागांव । नेशनल हाईवे 30 पर नारायणपुर तिराहा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में थल सेना के जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने सेना के जवान को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोण्डागांव जिले के खण्डाम गांव का निवासी भिबीचंद कोर्राम थलसेना में बतौर आरक्षक पदस्थ है। 13 अक्टूबर को भिबीचंद कोर्राम हैदराबाद से अपना प्रशिक्षण पूरा कर अपने घर लौटा था। घर लौटने के बाद भिबीचंद ने सोमवार को अपने मित्रों से मिलने की योजना बनाई थी। योजना के तहत भिबीचंद मिठाई का डिब्बा लेकर अपने दोस्तों के पास जा रहा था। इसी दौरान कोंडागांव तिराहे के पास सामने से आ रही स्वराज माजदा ने भिबीचंद को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि भिबीचंद की बॉडी कई टुकड़ों में बट गई।

 
 दुर्ग ।  मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी महापौर चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव को लेकर सरकार पर विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह ने इस मामले को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया. रमन सिंह ने कहा कि सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है और सत्ता का दुरुपयोग कर खरीद फ़रोख्त कर महापौर चुनना चाह रही है।  
रमन सिंह रविवार को देवांगन समाज के परमेश्वरी आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में दुर्ग पहुंचे थे. जहाँ उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम चुनाव में पार्षदो के द्वारा महापौर चुनने की प्रकिया को देखकर लगता है कि पर कांग्रेस चुनाव में जाने से डर गई है इसीलिए वो महापौर का चुनाव बदलने की प्रक्रिया कर रही है. वो बैकडोर एंट्री से महापौर बनाने का प्रयास कर रहे है, सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है. सत्ता में आते ही उसका दुरुपयोग कर खरीद फ़रोख्त कर महापौर चुनना चाह रही है. सरकार का यह निर्णय जनता का अपमान है पूर्व में हमारी भी सरकार रही पर हमने लोकतांत्रिक तरीके में जनता को सर्वोपरि रखा।  
रमनसिंह इसके बाद भी नही रुके उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछली सरकार की कई योजनाओं को बंद करा दिया है जिससे बुनकरों की भी स्थिति खराब हो गई है. पिछले सरकार में कई करोड़ के काम बुनकरों के पास रहते थे, आज वही काम के लिए तरस रहे हैं।  
महाराष्ट्र चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में रमनसिंह का नाम नहीं होने पर उन्होंने कहा कि मुझे चित्रकूट की जिम्मेदारी है और पार्टी को जब जरूरत पड़ेगी वहाँ जाएंगे महाराष्ट्र में मोर्चा सम्हालने कई बड़े नेता हैं।  

कोरबा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में तीन नई तहसीलों के गठन की घोषणा की है। इनमें दर्री, हरदी बाजार और पसान शामिल हैं। इसके साथ ही पाली-कटघोरा रोड के खस्ता हालत को सुधारने के लिए 30 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही बरबसपुर, गोपालपुर, सर्वमंगला रोड को फोरलेन बनाए जाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर यहां कोरबा पहुंचे। यहां उन्होंने लाईफ लाईन एक्सप्रेस का फीटा काटकर शुभारंभ किया ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed