Monday, 17 August 2026

 
 
 
बलौदाबाजार । अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि अब वो पुलिसवालों पर ही हमला करने लगे हैं. गोलीकांड मामले में पूछताछ करने सिविल ड्रेस में पहुंचे ग्रामीण थाना प्रभारी पर हमला हो गया. जबकि एक हवलदार पुलिस ड्रेस में भी था. यह हमला शराब भट्टी के बाहर चखना सेंटर में काम कर रहे एक युवक ने की है. हालांकि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला बलौदाबाजार जिले के भाटापारा का है । 
जानकारी के अनुसार बीते दिनों गोली मार कर किए गए युवक की हत्या मामले में ग्रामीण थाना प्रभारी नरेश चौहान और टीआई महेश कुमार ध्रुव अपने टीम के साथ सिविल ड्रेस में पूछताछ कर रहे थे. इसी दौरान वो सुरखीरोड स्थित चखना सेंटर पहुंचकर लोगों को पूछताछ कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अंडा बना रहे युवक लक्ष्मीकांत यदु ने ग्रामीण थाना प्रभारी नरेश चौहान पर हमला कर दिया. जिससे उनके सिर और आंख के पास चोट आई है. घटना के बाद उनका तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया । 
भाटापारा टीआई महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे टीम पूछताछ करने पहुंची थी. चखना सेंटर भी गोलीकांड के नजदीक ही स्थित है. इस वजह से वहां भी पूछताछ करने पहुंचे. इतने में ग्रामीण टीआई नरेश ने सेंटर बंद करने की बात कही, तो वहां दूसरे दुकान का संचालक वहां आकर अंडा बना रहा था. उतने में आरोपी ने टीआई पर हमला कर दिया. जबकि उसने कहा कि मैं टीआई हूं और पुलिस ड्रेस में हवलदार भी मौजूद था. लेकिन उसने टीआई की एक न सुनी. हमले में टीआई को चोटें आई है. आरोपी लक्ष्मीकांत यदु को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । 
टीआई पर हमले से एक बात तो साफ हो गई है कि शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधियों को पुलिस का भी खौफ नहीं है. यही वजह है कि पुलिसवाले पर भी हमला बोला जा रहा है. वहीं पुलिस अभी तक गोली कांड में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है. अब देखना यह होगा कि पुलिस हत्या में कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है । 

 
दंतेवाड़ा । बस्तर के वनांचल क्षेत्र दंतेवाड़ा से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि पिकअप पलटने से 34 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री मां दंतेश्वरी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक गांव के लोग पिकअप में सवार होकर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा गए हुए थे। सभी लोग माता के दर्शन कर लौट रहे थे इसी दौरान गीदम कसोली रोड के पास पिकअप का दरवाजा खुल गया। इसके बाद पिकअप ​अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से 34 यात्री घायल हो गए हैं ।

धमतरी । चौथे दिन भखारा से प्रारम्भ हुई पदयात्रा सुपेला पहुंच चुकी है। पद यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव, संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित पदाधिकारी एवं नेता मौजूद हैं।

 
 
 
रायगढ़ ।   जूटमिल क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग छात्र की पुसौर के कांदागढ़ स्थित केलो नदी में सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि छात्र ने कुछ दिन पहले अपने फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पेज पर लिखा था कि मेरा आज अंतिम दिन है मुझे ढूंढना मत। इसके बाद नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली में की गई थी।
पुलिस नाबालिग की पतासाजी कर ही रही थी और उसकी लाश मिली। घटना की रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुभम कुर्रे पिता रामाधर कुर्रे (15) के परिवार वाले मूलत: सारंगढ़ के रहने वाले थे।
उसके पिता सारंगढ़ के गोड़म स्थित स्कूल में शिक्षक है। कुछ सालों से शुभम अपनी मां व छोटे भाई के साथ जूटमिल के कालिंदी हाइट में किराए के मकान में रह कर इंडियन स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहा था। करीब दो सप्ताह पहले शुभम स्कूटी लेकर स्कूल गया था।
चूंकि वह नाबालिग था, ऐसे में उसके शिक्षकों ने उसे स्कूटी लेकर आने पर फटकार लगाई थी और उसे दोबारा स्कूटी लेकर न आने की समझाइश देते हुए घर भेज दिया गया था। 27 सितंबर को शुभम की मां और उसका छोटा बेटा सारंगढ़ जा रहे थे।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed