Monday, 17 August 2026

 
बेमेतरा । कैश वेन से एक करोड़ 64 लाख की बड़ी रकम लूटने वाले आरोपियों को चंद घंटों में पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. लूट की वारदात को अंजाम देने वाला चार आरोपियों में से दो आरोपियों को नवागढ़ के निकट स्थित ग्राम बघुली से कुछ दूरी पर कैश के साथ पकड़े गए हैं, वहीं दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है । 
शनिवार को बेमेतरा जिले के साथ राजधानी तक हड़कंप मच गया, जब बेमेतरा जिले में कैश वेन से एक करोड़ 64 लाख करोड़ के लूट की खबर पहुंची. बेमेतरा के बैंक एटीएम में कैश जमा करने के बाद नवागढ़ जा रही कैश वेन के पंचर होने जाने पर पीछे से आ रहे होंडा सिटी कार सवार चार लोगों ने गनमैन पर पिस्टल टिकाकर एक करोड़ 64 लाख रुपए लूटकर ले भागे । 
हरियाणा से जुड़े के आरोपियों के तार
पकड़े गए आरोपी हरियाणवी हैं, जो नवागढ़ के आसपास के भौगोलिक जानकारी नहीं होने की वजह से वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए. दरअसल, कैश वेन लूटने के बाद आरोपी कार से भागते समय ऐसे गांव बघुली तक पहुंच गए, जहां से आगे जाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं था. आरोपियों ने कोई रास्ता नहीं देख कार से कैश पेटी निकालकर पैदल ही रास्ते की तलाश में निकल पड़े, लेकिन इस बीच जांच में जुटी पुलिस उन तक पहुंच गई. दो आरोपियों को कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है । 

 
 
 राजिम । गुजरात का परंपरागत रास गरबा अब घर-घर में लोकप्रिय हो गया है. इस बार नवरात्रि पर्व पर राजिम में रास गरबा का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जा रहा है. तीन दिवसीय  रास गरबा में माता रानी के दरबार में महिलाएं जमकर भक्ति में गरबा करती हुई दिखीं. नगर के रानी धर्मशाला में आयोजित रास गरबा में धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ की पारम्परिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है  । 
यहां भक्ति गीतों में युवाओं के साथ बच्चे और बूढ़े भी गरबा नृत्य करते नजर आ रहे हैं. रोजाना यहां विभिन्न परिधानों में माता की भक्ति की जा रही है. यहां माता के भक्ति गीतों पर महिलाओ ने छत्तीसगढ़ी वेश भूसा पहनकर प्रदेश की संस्कृति को सहेजने की मिशाल कायम की है. यहां हर साल गरबा का आयोजन किया जाता है  । 
05 अक्टूबर  को समापन होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि राजिम विधायक अमितेष शुक्ल व स्वराज एक्सप्रेस के डायरेक्टर नमित जैन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे  । 

 
 
 
 कोरिया। जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है एक 24 वर्षीय युवती को अपने ही घर में 7 माह से कैद कर रखा गया था. युवती को पुलिस की मदद से 7 महीने बाद चार दिवारी की कैद से बाहर निकाला गया है. युवती की नाजुक हालत देखते हुये जिला अस्पताल में सीधे भर्ती कराया गया है. युवती का नाम सूरज राजवाड़े हैं  । 
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के ग्राम केनापारा की सूरज राजवाड़े को एक मकान में 7 महीने तक एक ही कमरे में बंद रखा जाता था. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. जूना पारा की महिला पुलिस वॉलिंटियर इंदिरा ने बताया कि यह महिला ग्राम बैकुंठपुर के जूना पारा की रहने वाली है जिसका नाम सूरज राजवाडे बताया जा रहा है इसके पिता का देहांत हो चुका है और माता अपने परिवार से दूर रहती है. बताया जा रहा है कि महिला सूरज लगभग 24 साल की उम्र है  ।
जानकारी अनुसार, इसके अपने दो भाई इससे अलग रहते हैं. जो चचेरे भाई बताया जा रहा है, बड़ा चचेरा भाई विनोद पंडोपारा कालरी में कार्यरत है, वह कभी-कभार आकर सूरज का इलाज करवा देता था, दूसरा चचेरा भाई चरचा कालरी में आटो चलाता है अपने घर में यह अकेले रहती थी. पास-पड़ोस के लोग कभी कभार खाना पीना देकर ताला बंद कर कैद कर देते थे. उसका देखभाल करने वाला कोई नहीं है  । 
वहां आसपास रहने वाले लोगों ने थाने में फोन कर पुलिस को महिला के घर में बंद होने की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला महिला पुलिस लेकर तत्काल मौके पर पहुंच घर का ताला तोड़कर उस महिला को बाहर निकाला गया. एडिशनल एसपी डॉ पंकज शुक्ला ने बताया कि महिला डरी हुई और कमजोर हालत में घऱ में पड़ी मिली है. जिसे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया. डॉक्टर के द्वारा जांच कर उसे तत्काल आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया हैं. इस मामले पर जांच पड़ताल जारी है  । 
वहीं डॉक्टर योगेंद्र चौहान ने बताया कि ये युवती बहुत दिन से लोगों को देख नही पाई है, अब बाहर निकलकर वह डिप्रेशन में है, बाकी स्थिति सामान्य है. खून जांच रिपोर्ट आने पर उसके सही स्थिति को बताया जा सकता है  । 

 
गरियाबंद । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीनों को शासन की योजना के अनुसार पात्र हितग्राहियों को 2022 तक आवास देने की योजना है. लेकिन जिले के सुपेबेड़ा में 65 वर्षीय गुनधर माली को मृत बताकर उसका नाम पीएम आवास की सूची से काट दिया गया । 
हितग्राही कच्चे झोपड़ी पर रहने को मजबूर है, वहीं अपने जिंदा होने का सबूत देने लिए गुनधर माली 02 अक्टूबर को स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की चौपाल में पहुंचा. जहां उसे अधिकारियों ने मंत्री से मिलने नहीं दिया, जिससे लापरवाह प्रशासनिक अधिकारियों की पोल न खुल सके । 
जब स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव चौपाल लगाने सुपेबेड़ा पहुंचे तो इस चौपाल में किडनी पीड़ितों के अलावा सिस्टम का मारा अधेड़ 65 वर्षीय गुनधर माली भी पहुंचा हुआ था. वह अपने जिंदा होने का सबूत देने पहुंचा था, लेकिन अधिकारियों ने उसे मंत्री से मिलने नहीं दिया । 
इस मामले में केएस नागेश ने बताया कि वो केवल इस बुजुर्ग का ही नहीं, बल्कि सभी आवेदनों लेने वहां पहुंचे ताकि मंत्री के संवाद में बाधा न आए. गुनधर के मामले में लापरवाही बरतने वाले सचिव छबिलाल नायक को निलंबित कर दिया है. गुनधर का नाम आवास हितग्राही की पूरक सूची में भेजा गया है, ताकि जल्द स्वीकृत हो कर आ जाए । 
गुनधर माली के तीन बेटे हैं, पर तीनों ने उन्हें अलग कर दिया है. बूढ़ी पत्नी के साथ मुख्य गली के किनारे कच्चे झोपड़ी में फटी झिल्ली तान कर पिछले 4 साल से इसी तरह रह रहा है, लेकिन वास्तविक पात्रता रखने वाले गुनधर आज भी आवास के लिए अपने आप को जिंदा साबित करने भटक रहा हैं । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed