Monday, 17 August 2026

रायगढ़ । जिले के सरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जामपाली के रहने वाले 81 वर्ष के खेमानिधि पटेल महात्मा गांधी से इस तरह प्रभावित हैं कि वो हर दिन अपने गांव से पांच किलोमीटर साइकिल चलाकर सरिया में गांधी जी की प्रतिमा पर माला पहनाने आते हैं. इतनी उम्र में भी गांधी के प्रति इनकी श्रद्धा कम नहीं हुई है. वे यहां सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को कपड़े से साफ करते हैं. फिर उनकी प्रतिमा पर एक फूल की माला पहनाते हैं।
महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित खेमानिधि पटेल करीब 13 सालों से लगातार, चाहे धूम हो या सर्दी बरसात का मौसम हो. वो अनवरत रूप से गांधी प्रतिमा पर एक फूल की माला पहनाते आ रहे हैं. गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नगर के लोगों को राम राम कहते हुए फिर अपने गांव वापस लौट जाते है।
जिस उम्र में लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते उस उम्र में खेमानिधि पटेल का उत्साह देखते ही बनता है. ये हर रोज पिछले 13 वर्षो से साइकिल चला कर सरिया आते है और नगर के चौक पर स्थापित गांधी प्रतिमा को कपड़े से साफ कर एक फूल की माला पहनाते हैं. फिर  उसके बाद गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान लगाते हैं. और फिर उसके बाद बिना किसी से अपेक्षा रखे अपने गांव वापस लौट जाते हैं।
गांधी के इस सच्चे भक्त का समर्पण काबिले तारीफ है. आज की जनरेशन में कई ऐसे लोग भई है. जो गांधी की प्रतिमा के सामने फोटो खींचकर सोशल मीडिया के जरिए खुद को गांधी भक्त बताते फिरते हैं. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो महात्मा गांधी के विचारों से इस कदर प्रभावित है कि उम्र के इस पड़ाव में भी उनके प्रति अपना समर्पण दिखाने में पीछे नहीं है. ऐसे लोगों से युवाओं को सबसे ज्यादा  प्रेरणा लेने की जरूरत है।
सरिया के लोग खेमानिधि पटेल के जुनून को देख आश्चर्य में पड़ जाते है कि इस उम्र में इतने दूर से ये सिर्फ गांधी की प्रतिमा में माला पहनाने आते है. इनकी इस अपार श्रद्धा को देख आज महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सरिया थाना प्रभारी आशीष वासनिक, थाना स्टाफ सहित नगर के विद्यार्थियों ने खेमानिधि पटेल का साल और श्रीफल से सम्मान किया है. इस स्मान के असली हकदार हैं।

 
 
 बीजापुर । बीजापुर: जिलेभर में पुलिस की ओर से यातायात नियमों की उल्लंघन करने पर पुलिस ने बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान पुलिस ने 22 सितम्बर को सेंण्ड्रेल निवासी डी.आर. सोरी पिता भीमैया उम्र 59 वर्ष साकिन सेण्ड्रेल थाना मोदकपाल को यातायात पुलिस द्वारा वहां चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया । वाहन के दस्तावेज की चेकिंग पर लायसेंस होना नही पाया गया एवं वाहन का बीमा भी मृत पाया गया ।
मोटर यान अधिनियम की धारा 185,3/181, 146/196 तहत कार्यवाही की गई । आज दिनांक 01 अक्टूबर को न्यायालय, मुख्य न्यायीक मजिस्ट्रेट बीजापुर के समक्ष पेश करने पर न्यायालय द्वारा उक्त वाहन चालक को नशे की हालत में वाहन चलाने के लिये 10000/- रूपये, बिना लायसेंस के वाहन चलाने पर 5000/- एवं वाहन की बीमा अवधि समाप्त होने से वाहन चलाने पर 2000/- कुल 17000/- सत्रह हजार के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया ।
 

 
 दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक देवती कर्मा ने आज विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के कक्ष में विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल समेत कैबिनेट के मंत्रीमण्डल और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे ।

धमतरी ।   प्रदेश में शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। कवासी लखमा ने कहा है कि शराबबंदी को कोई नोटबंदी नहीं है जो रातो रात लागू कर दिया जाए। अभी टाइम लगेगा।
दरअसल धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की समिक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्यवन करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए हैं।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed