Monday, 17 August 2026

 
 
 
 महासमुंद। प्रदेश सरकार कुपोषण दूर करने पूरक पोषण आहार योजना चला रही है. लेकिन जिले में पोषक आहार बनाने वाले समूह धड़ल्ले से लोगों के जान के साथ खिलवाड़ करते दिख रहे हैं. ताजा मामला जिले के बागबाहारा ब्लॉक से सामने आया है. जहां पोषक आहार रेडी टू ईट बनाने वाली दो समूह, ज्योति महिला स्व सहायता समूह और भवानी महिला स्व सहायता समूह को निलंबित कर दिया गया है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों के आचानक निरीक्षण पर पहुंचे. निरीक्षण के दौरान टेका-2 में सप्लाई की गई रेडी टू ईट में कीड़े और इल्लियां पाई गई  । 
इसके अलावा टेका-1 और हाथीबाहारा में सप्लाई की गई रेडी टू ईट को चख कर देखने पर दोनों ही जगह गुणवत्ताहीन पोषक आहार पाया गया. ये दोनों ही समूह खोपली पड़ाव बागबाहरा से संचालित होती थी. जो कसेकेरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र टेका-1 और टेका-2 के साथ घुंचापाली सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र हाथीबाहरा में पोषक आहार रेडी टू ईट सप्लाई करते थे । 
पोषक आहार में घोर लापरवाही बरतने के चलते जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोदले ने दोनों ही समूहों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अधिकारी की माने तो दोनों ही समूहों के आड़ में कोई सफेट पोश तीसरा व्यक्ति भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा था. जिसकी जांच के लिए पुलिस में शिकायत की जाएगी । 
बता दें कि महासमुंद जिले में कुल 1784 आंगनबाड़ी केन्द्र शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है.जहां 61 सेक्टरों के माध्यम से 55 रेडी टू ईट बनाने वाले समूह काम करते है । 

 
अकलतरा। अकलतरा में 4 करोड़ की लागत से बना सर्वसुविधा युक्त पं. दीनदयाल उपाध्याय खेल मैदान पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है. उद्घाटन के महज दो साल के अंदर ही खेल मैदान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर है । 
जिले का एकमात्र सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान होने से खिलाड़ियों को इस मैदान को लेकर काफी उत्साह था लेकिन अब खिलाड़ियों का उत्साह दम तोड़ते नजर आ रही है, लंबे समय से हो रही मैदान के मांग के बाद पूर्व मंत्री के द्वारा स्टेडियम की सौगात देते हुए जनवरी 2018 में इसका उद्घाटन किया गया था. चौकाने वाली बात ये है कि इस मैदान पर अभी तक कोई भी टूर्नामेंट या खेल आयोजित नहीं हो पाया है. यहां गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य होने से दीवारों व दर्शक दीर्घा मे बड़ी-बड़ी दरार आसानी पड़ गई हैं. वहीं छतों का भी यही हाल है. वहीं दूसरी ओर बिजली के खंभे गिरे पड़े है कहीं लाइट उल्टे लटके हैं । 
ठेकेदारों व अधिकारियों द्वारा निर्माण के दौरान किया गया जमकर भ्रष्टाचार अब उजागर होने लगा है. मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जांच कराकर ठेकेदार का भुगतान रोकने और दोषियो पर कार्यवाही करने की बात कही जा रही है । 
इस मामले पर क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि नगरपालिका अकलतरा अनियमिता की परिपाटी बन गया है स्टेडियम के निर्माण के समय जमकर भ्रष्टाचार हुआ है इसकी जांच होनी चाहिए । 
वहीं सीएमओ एच डी रात्रे ने खेल मैदान में गड़बड़ी मामले पर कहा कि इसकी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार के भुगतान में कटौती की जाएगी । 

 
दंतेवाड़ा। भांसी थानाक्षेत्र के कामालूर-झिरका के जंगलो से पुलिस ने एक बार फिर माओवादी आयतू भास्कर को  गिरफ्तार किया है. दन्तेवाड़ा पुलिस कार्यलय से जारी प्रेसनोट पर आयतू भास्कर को जनमिलिशिया सदस्य बताया जा रहा है. साथ ही प्रेसनोट के आधार पर गिरफ्तार आयतू 2009 से नक्सली संगठन में जुड़कर काम कर रहा था. जो कि नक्सलियों के लिए सामान सप्लाई करना, मीटिंग करवाने जैसे कामों को अंजाम देता था । 
आयतू भास्कर को मावोवादी लीडर संजय कड़ती उर्फ मोहन के साथ कामालूर-भांसी के बीच रेल पटरी उखाड़ने में भी पुलिस शामिल बता रही है । 
बता दें कि  भांसी पुलिस ने आयतू भास्कर को इससे पहले 2 बार और गिरफ्तार कर चुकी है। पहली बार 2014 मे गिरफ्तार की 2 साल जेल में रहने के बाद 2016 में आयतू रिहा हो गया. 2017 में भांसी पुलिस ने दुबारा फिर से गिरफ्तार किया पर 2018 में आयतू फिर से रिहा हो गया. ये तीसरी बार फिर से आयतू को गिरफ्तार किया गया है । 

 
 अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही चित्रसेन साहू ने अफ्रीका के तंजानिया के सबसे ऊंची पहाड़ी माउंट किलिमंजारो को फतह कर लिया है. चित्रसेन को हाफ ह्यूमन रोबो के नाम से भी लोग जानते हैं. राज्य शासन और मोर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है ।
चित्रसेन साहू मूलरूप से अम्बिकापुर के रहने वाले हैं. दोनों पैरों से दिव्यांग चित्रसेन ब्लेड रनर के साथ-साथ राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही राहुल गुप्ता के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed