Wednesday, 19 August 2026

 
 राजनांदगांव ।  राजनांदगांव इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जिले के कोहका इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलियां भी चली. जवानों की जबावी कार्रवाई से नक्सली मौके से फरार हो गए. इलाके की सर्चिंग के बाद पुलिस ने नक्सली सामग्री भी बरामद की है. फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई है. पुलिस के जवान और आईटीबीपी की टीम ने ये संयुक्त कार्रवाई की है । 

जशपुर । जशपुर. शहर के करडेगा चौकी क्षेत्र में डकैती की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि आधी रात धुरियाअंबा इलाके में रहने वाले एक शख्स के घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया. आधी नींद में जब उस शख्स ने घर का दरवाजा खोला, तो उसके होश उड़ गए. उसके सामने तीन नकाबपोश हाथ में चाकू लिए खड़े थे. बदमाशों ने उसे धक्का मारा और घर में घुसने की कोशिश करने लगे. उस शख्स ने बचाव करने की पूरी कोशिश की. उसने अपने भतीजे को आवाज लगाया. लेकिन इसी बीच एक एक बदमाश ने उस पर चाकू से वार करने की कोशिश की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है । 

 
 
रायगढ़ । जुटमिल चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोड़ातराई के पास बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद बस में मौजूद यात्रियों में मची अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लगभग 29 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय व पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही रात में ही एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 यात्री सफर कर रहे थे ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed