Friday, 14 August 2026

 जगदलपुर । विदेश दौरा कर जगदलपुर पहुँचे उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज जगदलपुर सर्किट हाऊस में पत्रवार्ता की और इस पत्रकारवार्ता में वर्तमान और पूर्व जिला अध्यक्ष के बीच कुर्सी को लेकर तनातनी हो गई. दरअसल प्रेसवार्ता में लखमा के बाजू में पूर्व और वर्तमान जिला अध्यक्ष बैठे हुए थे. वार्ता शुरू होने के बाद बस्तर प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल पहुंचे, लखेश्वर बघेल के आने पर भी पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर शुक्ला ने कुर्सी नहीं छोड़ी और कुर्सी में डटे रहे ।   
जिसको देखते हुए वर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपनी चेयर दी और प्रोटोकॉल की बात कहते हुए पूर्व अध्यक्ष को हटने कहा लेकिन पूर्व जिला अध्यक्ष उमा शंकर शुक्ला ने उनकी बात को अनसुना करते हुए कुर्सी से नहीं हटे. जिसे लेकर विवाद शुरु हो गया. विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं ने दोनों को शांत किया ।   
जिसके बाद जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा प्रेसवार्ता छोड़ कर निकल गए लेकिन पूर्व जिला अध्यक्ष उमा शंकर शुक्ल को कुर्सी का इतना मोह की उन्होंने बस्तर प्राधिकरण अध्यक्ष , नारायणपुर विधायक व वर्तमान जिला अध्यक्ष तीनों के लिए चेयर नहीं छोड़ा और नारायणपुर विधायक चंदन कैश्यप को भी सामने पत्रकारों के बीच बैठना पड़ा ।   

बीजापुर । बस्तर में बुधवार को अलग अलग तीन बड़े सड़क हादसे हुए हैं जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वही 43 लोग घायल हुए हैं . जिसमें नेसलनार के पास बुधवार को बारात गाड़ी और पिकअप में जोरदार भिड़ंत से 5 लोगों की मौत हुई है.  इस हादसे में 43 लोग घायल हुए हैं. वहीं सुकमा में ट्रक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है.तो दंतेवाड़ा में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिसमें एक 13 साल के बच्चे की मौत हुई है।  
बीजापुर के नेसलनार के पास बुधवार को बारात गाड़ी और पिकअप में भिडंत होने से मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया जिसमें 43 लोग घायल हुए हैं कई लोगों की हालत गंभीर बनीं हुई है. सभी लोग भैरमगढ़ थानाक्षेत्र के टिंटोड़ी के रहने वाले हैं घायलों का इलाज नेलसनार, भैरमगढ़, बीजापुर और दंतेवाड़ा में चल रहा. सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रम शाह मंडावी मौके पर पहुंचे. नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा के नज़दीक ये हादसा हुआ है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए भैरमगढ़ अस्पताल लाया जा रहा है।  
मिली जानकारी के अनुसार घायलों के नाम मिटकी बेंजमी,सरिता लकमी,मासे कुंजाम,शुखदई कुंजाम,मोती वेन्जाम, पंडुम लेकाम, रामलाल पोयामि, सुधरी वेको,छन्नी वेन्जाम,सुखमती वेन्जाम, रखनी पोडियामी, नीलो वेको हैं।  
जगदलपुर में हादसा… 
एक और हादसा  दरभा घाट में बुधवार की शाम का है. टीआई लालजी सिन्ह ने बताया कि सुकमा से सीमेंट लेकर जगदलपुर आ रहा ट्रक दरभा घाट में लगभग 30 फीट गहरी खाई में पलट जाने से चालक समेत चार मजदूरों की मौत हुई है. वहीं गीदम का रहने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक को डिमरापाल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में रेस्क्यू में लगे एसआई विष्णु यादव के अलावा एक सीआरपीएफ का जवान भी घायल हुआ है . दरअसल जब घायल चालक को खाई से बाहर निकाला जा रहा था तभी जवानों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.इस हमले में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
दंतेवाड़ा में हादसा… 
तो वहीं बुधवार को ही दन्तेवाड़ा में बाइक को अज्ञात वाहन ने मसेनार में टक्कर मारी. जिसमें बाइक सवार 13 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है गंभीर रूप से घायल चालक को दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये पूरी घटना कुआकोंडा थानाक्षेत्र की है।  

 
बीजापुर ।  बीजापुर से अभी-अभी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ आर्म्स फ़ोर्स कैम्प में गोलीकांड की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद के बाद एक आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली दाग दी. आरक्षक ने 2 आरक्षकों पर गोली चलाई है. दोनों आरक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई है. एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है. घटना निमेड़ थाऩा क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गयी है, वहीं आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
 
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार मनजीत सिंह राय ने आज नवीन विश्राम भवन में प्रदेश में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 27 जिलों में 93 कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय के माध्यम से दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही है। राय ने कहा कि राज्य में स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त बैठक लेकर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्था, भवन आदि के संबंध में आयोग को प्रस्ताव दें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के टीकाकरण के साथ ही उनके ब्लड ग्रुप दर्ज करने और बच्चों की बीमारी की पहचान कर उपचार भी करें।
बैठक में संचालक लोक शिक्षण श्री एस.प्रकाश ने बताया कि राज्य की शिक्षा नीति में आंगनबाड़ी केन्द्रों को शामिल किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 98 प्रतिशत बसाहटों में विद्यालयीन शिक्षा की उपलब्धता हो गई है। प्रदेश में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय 100 सीटर हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 8वीं से 10वीं तक की शिक्षा उपलब्ध करायी है, अब कक्षा 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। उर्दू शिक्षा के संबंध में बताया गया कि स्वीकृत 440 उर्दू शिक्षकों में से 340 कार्यरत हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को आर्थिक कार्यकलापों और रोजगार में समुचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए पहले कौशल विकास उन्मुखीकरण प्रशिक्षण देने के बाद बैंक लिंकिंग और फिर ऋण उपलब्ध कराया जाए। बैठक में उपस्थित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 48 हजार स्वसहायता समूह हैं, जिनमें से 68 हजार बैंकों से लिंक हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए तीन वर्ष में तीन हजार 264 आवास बनाए गए। वर्तमान में 1457 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में एक हजार 311 अल्पसंख्यक समुदाय के हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराया गया है।
बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, प्रमुख सचिव वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम श्री मनोज कुमार पिंगुआ, सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति श्री डी.डी. सिंह, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुश्री रीता शांडिल्य, संचालक लोक शिक्षण श्री एस.प्रकाश, संचालक समाज कल्याण श्री चंद्रकांत उइके सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed