Wednesday, 19 August 2026

अकलतरा । जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा के ग्राम तिलई में पिकअप डीजल टैंकर और बाइक में जोरदार भिड़त हो गई. हादसे में बाइक सवार दो लोगों मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति हालत गंभीर बनी हुई है. जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । 
हादसे के बाद पिकअप डीजल टैंकर सड़क पर ही पलट गया और उसमें भरा सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर ही बह गया, जिसे लेने के लिए ग्रामीणों में होड़ सी मच गई. गनीमत ये रही कि उस दौरान आस-पास आग नहीं लगा हुआ था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने तत्काल टैंकर को उठवा दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक और पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । 
जानकारी के अनुसार मरने वालों का नाम शिवचरण साहू और उषा बाई साहू है, जो कि बोड़सरा के रहने वाले हैं और बोड़सरा से नारियरा जा रहे थे. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां इलाज जारी है । 

 
 
 
कवर्धा । कवर्धा. तेज रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में एक ही परिवार के 25 लोग सवार थे. हादसे में 17 महिलाओं व बच्चों को चोटें आई है. 5 महिलाओं को गंभीर चोट आने की खबर मिल रही है. मडमडा गांव के धुर्वे परिवार छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने सहसपुर जा रहे थे. रास्ते में कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदराडीह गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई । 
 

बलरामपुर । बलरामपुर. जिले के डिप्टी कलेक्टर ज्योति बबली बैरागी सड़क हादसे में बाल-बाल बची. उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने बुझाया. दरअसल डिप्टी कलेक्टर आज महाराजगंज धान समिति के भौतिक सत्यापन के लिए निकली थी. रास्ते में ही वाहन का पिछला टायर एक्सेल समेत निकल गया. ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता, तब तक गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी. लेकिन अच्छी बात है कि वाहन कुछ दूरी पर जाकर रुक गई. जिससे कुछ नुकसान नहीं हुआ  । 

 
 कांकेर ।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है. इस बीच कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है. मतदान के दौरान कांकेर में एक पोलिंग बूथ के बाहर नकली नोट बांटते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. कांकेर के संजयनगर वार्ड में 50-50 रुपये का नकली नोट युवक मतदाताओं को बांट रहा था. इसकी शिकायत पुलिस से की गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।  
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर के संजय नगर वार्ड में एक युवक द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए 50-50 रुपये बांटने की शिकायत की गई. इसके बाद जांच को पहुंची प्रशासन की टीम ने युवक को पैसे बांटते पकड़ा. फिर आगे की जांच में पता चला कि युवक मतदाताओं को नकली नोट बांट रहा था. पुलिस युवक के राजनीतिक दलों से संबंध की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मामले में खुलासा हो सकेगा कि वो किसके पक्ष में ऐसी करतूत कर रहा था ।  
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed