Wednesday, 19 August 2026

 
  लोरमी । लोरमी में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान वार्ड क्रमांक 2 के प्रत्याशी आपस मे भिड़ गए। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच किसी बात को लेकर काफी झूमा झटकी की खबरें आ रही हैं। जानकारी मिली है कि इस घटना के बाद काफी देर तक तनाव और हंगामें की स्थिति बनीं रही। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल दास, जो पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और निर्दलीय प्रत्याशी थानू बघेल के बीच झगड़े की खबरें आ रही हैं।

 
 कोरिया । एन्टी करप्शन ब्यूरो(ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर के स्टेनो को कार्यालय के भीतर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. कलेक्टर कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है । 
गिरफ्तार किये गए स्टेनो का नाम संतोष पाण्डेय है. बताया जा रहा है कि कलेक्टर के स्टेनो संतोष पाण्डेय ने लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ उमेश कुजूर को सरकारी आवास आबंटित करने के नाम पर 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी । 
आरोपी स्टेनो संतोष पाण्डेय
स्टेनो से हुई बातचीत को लैब टेक्नीशिय ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया था और बीते 9 दिसंबर को उन्होंने रिकॉर्डिंग के साथ इसकी शिकायत एसीबी को कर दी. एसीबी ने मामले की तस्दीक की. जिसके बाद 19 दिसंबर को स्टेनो को 30 हजार रुपये देने की तारीख तय की गई । 
जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम बुधवार को ही हरगांव हाउस पहुंच गई थी. गुरुवार 19 दिसंबर की सुबह कलेक्टर कार्यालय में जाकर लैब टेक्नीशियन ने रिश्वत के पैसे कलेक्टर के स्टेनो संतोष पाण्डेय को दिया. आरोपी ने जैसे ही पैसे अपने टेबल की दराज में रखा वैसे ही एसीबी की टीम स्टेनो के चेंबर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया । 

 पेंड्रा । गौरेला थाना क्षेत्र के बेलगोहनी इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. जब महिला शव बरामद हुआ उस दौरान कुत्ते शव को नोच रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले रेप हुआ, फिर हत्या और बाद में जलाया दिया गया।
गौरेला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है. रेप की पुष्टि होने पर अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज करने की बात पुलिस कह रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ठ होने की बात कही जा रही है. वहीं पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेने का दावा कर रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला परिजनों से अलग एक खेत में घर बनाकर रह रही थी. महिला के घर का दरवाजा टूटा हुआ था और शव 50 मीटर दूर पड़ा मिला. शव को पैरा डालकर जलाने की कोशिश की गई थी और एक पैर भी शरीर अलग था. माना जा रहा है कि महिला की हत्या की गई है और साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को जलाया गया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि महिला घर में अकेले रहती थी. उन्होंने आशंका जताई है कि एक से अधिक लोगों ने पहले महिला का दरवाजा तोड़ा फिर उसे खींचकर उस जगह पर ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई. साक्ष्य छुपाने के लिए उसे जलाकर भाग गए, क्योंकि महिला परिवार से काफी समय से अलग रह रही थी. इसलिए कोई उसका पता लगाने भी नहीं जाता, शव का पता भी कुत्तों की लड़ाई की वजह से ही चल पाया।
डॉक्टरों का कहना है कि शव को बुरी तरह जला दिया गया है और जब पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो उसकी अंतड़ियाँ भी गायब थी. जानवरों ने उसे बुरी तरह नोचा खाया और जननांग भी पूरी तरह जला हुआ है. इसलिए शव देखकर यह अनुमान लगा पाना काफी मुश्किल है कि उसके साथ बलात्कार किया गया या नहीं ।

 
 
 सुकमा । जिला कलेक्टर चंदन कुमार ने धान ख़रीदी केंद्रों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया । इस दौरान दोरनापाल एंव मुंडपल्ली धान केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने दो प्रबंधकों को तत्काल निलंबित कर दिया ।कलेक्टर ने जांच के दौरान पाया की मुंडपल्ली धान ख़रीदी केंद्र पर अवैध धान का भंडारण किया गया है। यहां से 30 क्विंटल अवैध धान ज़ब्त किया गया है।
धान ख़रीदी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर चंदन कुमार ने काम में लापरवाही बरतने पर दोरनापाल एवं मुंडपल्ली धान केंद्र प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed