Wednesday, 19 August 2026

 
 बालौदाबाजार। जिले के सरसीवा थाने इलाके में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. प्रेमी से मिलने गई दोनों नाबालिग को दो दिन तक पहले बंधक बनाकर रखा गया और फिर बारी बारी से गैंगरेप किया गया. प्रेमी के दोस्तों ने ही मिलकर इस हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया है. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक दो दिसंबर को दोनों पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि बेटी घर से स्कूल जाने को निकली थी, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आई है. उन्होंने शक जताते हुए किसी के बहकावे में आकर भाग जाने की आशंका जाहिर की. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरु की।
पुलिस ने जांच के दौरान सात दिसंबर को गिधौरी बस स्टैण्ड से दोनों नाबालिग बच्चियों को बरामद किया. पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि इन्हें आरोपी अनिल खुटे और एक नाबालिक आरोपी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर भगाकर दिल्ली ले जाने की बात कही थी. इसीलिए दोनों भागने के लिए घर से उनके साथ चले गए थे. लेकिन दोनों को उनके प्रेमियों ने दिल्ली न ले जाकर अपने दोस्तों के साथ गौराडीपा और पिपरडुला में गैंगरेप किया।
पुलिस ने नागेश्वर पटेल (उम्र 25), छबीलाल कैवर्त्य (उम्र 23), नंदलाल यादव (उम्र 28), दयाराम रात्रे (उम्र 32), प्रदीप कुमार अजय (उम्र 29), अनिल खुटे (19 साल), और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. सभी आरोपी सरसीवा के ही रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
 अंबिकापुर । लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 की कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गईं हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रभा गुप्ता के समक्ष एक भी उम्मीदवार नहीं बचा है। इस वजह से वे निर्विरोध निर्वाचित हो गईं हैं ।
भाजपा के सुरेश साहू और जोगी कांग्रेस के रवि साहू ने वार्ड नंबर 7 नामांकन वापस ले लिया है। बता दें कि वार्ड नंबर 7 से भाजपा के मंडल अध्यक्ष के भाई को बीजेपी से टिकट मिला था ।लखनपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष दिनेश साहू के भाई ने अपना नाम वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को वॉक ओवर दे दिया है।

 
 अंबिकापुर । नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. प्रत्याशी ढ़ोल-नगाडों के साथ अपने  सैकड़ों समर्थको के साथ नामांकन फॉर्म जमा करने कलेक्ट्रट कार्यालय पहुंच रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी आज शहर के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे है. इस दौरान उन्होंने प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीत का परचम लहराने की बात कही । 
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस बार पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. कांग्रेस प्रत्याशियों में गजब का जोश देखने को मिल रहा है. सभी कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत का परचम लहराएंगे । 
पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित पूर्व महापौर प्रबोध मिंज से भी मुलाकात हुई । 
बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 21 दिसंबर को होगा और इसके नतीजे 24 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज 6 दिसंबर है. 7 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. प्रत्याशी 9 दिसंबर तक नाम वापस ले सकेंगे. उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन 9 दिसंबर को किया जाएगा । 

 
 
रायगढ़ । रायगढ़ जिले के खरसिया में हुई 13 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की रकम और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को बरामद कर लिया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों में जांजगीर चांपा के अडभार नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता कार्तिक रात्रे, उसका पुत्र विक्रम रात्रे और विक्रम का साला चित्रसेन सतनामी है। 
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांजगीर-चांपा के अडभार निवासी कन्हैया राठौर पेशे से ठेकेदार है. वह नगर पंचायत में ठेकेदारी करता है और उसका बैंक एकाउंट एसबीआई खऱसिया में है. दो दिसंबर को कन्हैया ने अपने सहयोगी अगतराम रात्रे को 7 लाख और 6 लाख के हस्ताक्षर किये हुए दो सेल्फ चेक पैसे निकालने के लिए दिये थे. अगतराम रात्रे ने इसकी जानकारी अपने भाई और नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे को दिया। 
आरोपी कार्तिक राम गांव के विकास देवागंन को बैंक से पैसे लाने के लिए बैंक भेज दिया. वहीं कार्तिक अपने भाई अगतराम के साथ तीन दिसंबर को स्कॉर्पियो SBI बैंक खरसिया पहुंचे. तीनों एक साथ बैंक के अंदर चेक कैस कराने गये. बैंक में सेल्फ चेक से विकास ने ₹6 लाख तथा अगतराम ने ₹7 लाख रूपये निकाले. विकास देवांगन 6 लाख रूपये ठेकेदार कन्हैया को देने के लिये अगतराम को देकर उसी समय बैंक में देकर चला गया. अगतराम 6 लाख रूपये को थैला में तथा 7 लाख को बैग में रखकर दोपहर करीब 12:50 बजे बैंक से कार्तिकराम रात्रे के साथ निकला. दोनों बैंक से 40 मीटर आगे गए ही थे कि बाइक सवार दो नकाबपोश वहां पहुंचे और अगतराम के पास पैसों से भरा झोला और बैग लूटकर फरार हो गए. अगतराम ने अपने साथ हुई लूट की रिपोर्ट खरसिया थाना में दर्ज कराई। 
मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आसपास के सभी इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही कार्तिकराम और अगतराम से पूछताछ किया. पूछताछ में कार्तिकराम पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों के भागने का गलत रास्ता बताया. सीसीटीवी फुटेज में अगतराम द्वारा बताए गए रास्ते से आरोपी बाइक में जाते हुए नजर आए, उनके पास लूटे गए थैले व झोला मौजूद था. अगतराम और विकास देवांगन को पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज दिखाए, जिसमें उन्होंने आरोपी को पहचान लिया, आरोपी और कोई नहीं बल्कि कार्तिक राम के पुत्र विक्रम के रुप में किया. पुलिस ने विक्रम रात्रे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ किया, पूछताछ में विक्रम ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साले चित्रसेन सतनामी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया. जिसका प्रमुख साजिशकर्ता और सूत्रधार उसका पिता नगर पंचायत अडभार का अध्यक्ष व भाजपा नेता कार्तिक राम रात्रे को बताया. पुलिस ने कार्तिकराम रात्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed